कक्षा 9वीं और 10वीं में SC बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति:-दोस्तों, अगर आप 9वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं और अनुसूचित जाति (SC) से आते हैं, तो आपके लिए सरकार की एक बढ़िया स्कॉलरशिप योजना है। इसे कहते हैं प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय चलाता है। इस स्कॉलरशिप का मकसद है कि पैसे की वजह से आपकी पढ़ाई बीच में न रुके।

कौन ले सकता है ये स्कॉलरशिप?
- ये स्कॉलरशिप सिर्फ SC विद्यार्थियों के लिए है।
- बच्चा 9वीं या 10वीं में पढ़ रहा होना चाहिए।
- माता-पिता की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- स्कॉलरशिप सिर्फ भारत में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी।
- अगर कोई बच्चा एक ही क्लास दोबारा पढ़ रहा है, तो उस साल उसे स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।
कितने पैसे मिलेंगे?
- अगर आप Day Scholar हैं तो ₹225 हर महीने मिलेंगे।
- अगर आप Hostel में रहते हैं तो ₹525 हर महीने मिलेंगे।
- इसके अलावा, किताबों और दूसरी ज़रूरी चीज़ों के लिए: डे-स्कॉलर को ₹750 और होस्टलर को ₹1000 मिलते हैं।
- दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से मदद
- अगर कोई बच्चा दिव्यांग है तो उसे अलग से भत्ते भी दिए जाते हैं। जैसे –
- नेत्रहीन बच्चों के लिए ₹160 शिक्षा भत्ता।
- घर से स्कूल आने-जाने के लिए ₹160 परिवहन भत्ता।
- गंभीर दिव्यांग बच्चों को हेल्पर और अनुरक्षण भत्ता ₹160।
- और अगर बच्चा मानसिक रूप से बीमार है तो ₹240 कोचिंग भत्ता।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले राज्य सरकार की वेबसाइट से या स्कूल से फॉर्म भरना होगा।
- भरा हुआ फॉर्म स्कूल के प्रिंसिपल को देना है, आखिरी तारीख है 30 नवंबर।
- प्रिंसिपल जांच करके फॉर्म आगे ब्लॉक/जिला अधिकारियों को भेज देंगे।
- आखिर में राज्य सरकार स्कॉलरशिप पास करेगी और पैसा मिल जाएगा।
कौन-कौन से कागज़ लगेंगे?
- आधार कार्ड।
- स्कॉलरशिप का आवेदन फॉर्म।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- पिछली क्लास की मार्कशीट।
- जाति प्रमाण पत्र (तहसीलदार या ऊपर के अधिकारी से)।
- माता-पिता की आय का प्रमाण पत्र।
तो ये रही पूरी जानकारी। अगर आप SC वर्ग से हैं और 9वीं-10वीं पढ़ रहे हैं तो ये स्कॉलरशिप आपके लिए बहुत काम की है। टाइम पर फॉर्म भरें और पढ़ाई का खर्चा हल्का कर लें।

Pingback: E-kyc ladki bahin yojana का उठाये लाभ अब हर महिला को मीलेंगे 1500 रुपये सीधा खाते में , ऐसे करे आवेदन - PATHYAK.COM