WhatsApp Join Button by Suraj Join WhatsApp
WhatsApp
8

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025: 44,000 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी जानकारी

Table of Contents

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025: होम गार्ड की बंपर भर्ती शुरू हो चुकी है, जिसमें 44,000 पोस्ट निकाली गई हैं और इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। योगी आदित्यनाथ जी ने बीते वर्ष जून महीने में इसका एलान किया था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लगभग 74 हजार जवान कार्यरत हैं, और पिछले कुछ वर्षों में कई जवानों के रिटायर होने की वजह से कई पद खाली हो गए हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने होम गार्ड की भर्ती का ऐलान किया है।

आइये जानते है की इसके लिए आवेदन कैसे करें, और होम गार्ड के लिए क्या पात्रता है और होम गार्ड के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए? अगर आप होम गार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए। इसमें आपको जीरो से अंत तक सारी जानकारी दी गई है। तो आइए जानते हैं होम गार्ड के बारे में पूरी जानकारी।

Social Media Group Cards
9
WhatsApp Group
Join Now
12
Telegram Group
Join Now
उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025: 44,000 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी जानकारी

होम गार्ड भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी (तालिका में)

विषयविवरण
होम गार्ड क्या होता है?अर्धसैनिक बल जो आपदा, कानून-व्यवस्था व चुनाव आदि में पुलिस की सहायता करता है।
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वीं पास, कुछ पदों के लिए 12वीं पास भी मान्य।
आयु सीमा18 से 45 वर्ष तक (सरकारी नियम अनुसार आरक्षण)।
ऊँचाई (पुरुष)सामान्य: 162 सेमी, SC/ST: 157 सेमी
ऊँचाई (महिला)सामान्य: 150 सेमी, SC/ST: 145 सेमी
सीना (पुरुष)बिना फुलाए: 79 सेमी, फुलाकर: 84 सेमी
महिलाओं के लिए वजनकम से कम 45 किलो
दौड़ (पुरुष)2 किमी – 10 मिनट में
दौड़ (महिला)1.6 किमी – 12 मिनट में
लॉन्ग जंप (पुरुष)3.66 मीटर
लॉन्ग जंप (महिला)2.75 मीटर (3 मौके)
हाई जंप (पुरुष)1.22 मीटर
हाई जंप (महिला)0.91 मीटर (3 मौके)

होम गार्ड क्या होता है और इसके काम क्या होते हैं?

होम गार्ड एक अर्धसैनिक बल होता है जिसे राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की सहायता की जा सके। इनका मुख्य कार्य किसी आपदा, कानून व्यवस्था बनाए रखने, चुनाव में सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों और यातायात नियंत्रण जैसे मामलों में प्रशासन की मदद करना होता है। होम गार्ड आम नागरिक होते हैं जिन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर देश सेवा के लिए तैयार किया जाता है।

Social Media Group Cards
9
WhatsApp Group
Join Now
12
Telegram Group
Join Now

होम गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?- Home guard ke liye Qualification?

होम गार्ड बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। हालांकि, कुछ पदों के लिए 12वीं पास भी अनिवार्य हो सकती है। यह पात्रता राज्य सरकार की भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार बदल सकती है।

होम गार्ड के लिए आयु सीमा क्या है?-Home guard ke liye age kitni honi chahiye?

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाती है और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाती है।

होम गार्ड के लिए ऊँचाई (Height) क्या होनी चाहिए?-Home guard ke liye height ?

भर्ती के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊँचाई अलग-अलग निर्धारित की गई है:

  • पुरुष (सामान्य वर्ग): 162 सेंटीमीटर
  • पुरुष (SC/ST): 157 सेंटीमीटर
  • महिलाएं (सामान्य वर्ग): 150 सेंटीमीटर
  • महिलाएं (SC/ST): 145 सेंटीमीटर

यूपी होम गार्ड फिजिकल टेस्ट विवरण- Up home guard physical test detail in hindi

फिजिकल टेस्ट के दौरान पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए ऊँचाई कम से कम 150 सेंटीमीटर और वजन 45 किलोग्राम अनिवार्य है।

यूपी होम गार्ड में दौड़ की समय सीमा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अंतर्गत दौड़ एक महत्वपूर्ण चरण होता है:

  • पुरुषों को 2 किलोमीटर दौड़ को 10 मिनट में पूरा करना होता है।
  • महिलाओं को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होती है।

यूपी होम गार्ड लॉन्ग जंप (Long Jump) की दूरी

लॉन्ग जंप टेस्ट में उम्मीदवारों को निर्धारित दूरी तक छलांग लगानी होती है:

  • पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम 3.66 मीटर
  • महिला उम्मीदवार: न्यूनतम 2.75 मीटर (3 मौके दिए जाते हैं)

यूपी होम गार्ड हाई जंप (High Jump) की दूरी

हाई जंप में भी अभ्यर्थियों को तीन मौके दिए जाते हैं:

  • पुरुष उम्मीदवार: 1.22 मीटर
  • महिला उम्मीदवार: 0.91 मीटर

होम गार्ड आवेदन के लिए दस्तास्वेज -home guard form apply ke liye documents

होम गार्ड में आवेदन करने के लिए सामान्य रूप से ये दस्तावेज़ जरूरी होते हैं:

  • पहचान पत्र: आधार कार्ड या वोटर ID
  • पता प्रमाण: आधार कार्ड, राशन कार्ड या बिजली बिल
  • आयु प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र: 5वीं या 10वीं पास का सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र: आरक्षित वर्ग के लिए
  • निवास प्रमाण पत्र: स्थानीय निवासी होने का प्रमाण
  • फोटो: पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो): जैसे ड्राइविंग या कंप्यूटर कोर्स

महत्वपूर्ण:

हर राज्य की भर्ती प्रक्रिया अलग हो सकती है, इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन हो सकता है और सभी दस्तावेज़ों की जांच की जाती है।

होम गार्ड के लिए आवेदन केसे करे?-home guard ke liye apply kaise kare ?

आवेदन प्रक्रिया – होम गार्ड भर्ती के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर फॉर्म भरना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, फीस जमा करनी होगी और आखिर में फॉर्म सबमिट करना होगा। या आप नजदीकी जन सेवा केंद्र से आवेदन कर सकते है

FAQ:- उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025– up home guard vacancy 2025

होम गार्ड क्या होता है?

होम गार्ड एक ऐसा दल होता है जो पुलिस और प्रशासन की मदद करता है। ये जरूरत पड़ने पर सुरक्षा, आपदा और अन्य कामों में लगे रहते हैं।

होम गार्ड बनने के लिए क्या करना होगा?

आपको राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा, जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे, फीस जमा करनी होगी और फिर फॉर्म जमा करना होगा।

होम गार्ड बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

आमतौर पर आपकी उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।

होम गार्ड बनने के लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है?

कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। कुछ जगहों पर 12वीं भी मांगी जा सकती है।

क्या महिलाएं भी होम गार्ड बन सकती हैं?

हाँ, महिलाओं के लिए भी अलग से जगह रखी जाती है। महिलाएं भी होम गार्ड बन सकती हैं।

होम गार्ड भर्ती में शारीरिक परीक्षा होती है?

हाँ, इसमें दौड़, कूद जैसे शारीरिक टेस्ट होते हैं, जिनमें पास होना जरूरी होता है।

होम गार्ड बनने के लिए किन दस्तावेज़ों की जरूरत होती है?

पहचान पत्र, पता का प्रमाण, जन्म तारीख का प्रमाण, पढ़ाई के सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (अगर आरक्षित वर्ग हैं), और फोटो चाहिए।

होम गार्ड की नौकरी में वेतन कितना मिलता है?

वेतन सरकार द्वारा तय किया जाता है और राज्य के नियमों पर निर्भर करता है।

होम गार्ड बनने के बाद क्या ट्रेनिंग मिलती है?

हाँ, चुने गए उम्मीदवारों को नौकरी शुरू करने से पहले ट्रेनिंग दी जाती है।

होम गार्ड बनने के बाद क्या पुलिस में जॉब मिल सकती है?

होम गार्ड बनने के बाद आप पुलिस की नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए अलग से परीक्षा और प्रक्रिया होती है।

क्या होम गार्ड को बंदूक चलाने की ट्रेनिंग मिलती है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में होम गार्ड जवानों को INSAS राइफल्स और कमांडेंट को पिस्टल प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और होम गार्ड के आत्मरक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
हालांकि, यह प्रशिक्षण सभी होम गार्ड जवानों को नहीं दिया जाता। यह विशेष परिस्थितियों में, जैसे कि आपातकालीन सेवाओं या विशेष सुरक्षा कर्तव्यों के लिए, प्रदान किया जाता है।

Social Media Group Cards
9
WhatsApp Group
Join Now
12
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top